फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Schools have done sports in giving numbers, points on website without uploading exams

यूपी बोर्ड : स्कूलों ने किया नंबर देने में खेल, बिना परीक्षा अपलोड कर दिए वेबसाइट पर अंक

Mon, 31 May 2021 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 May 2021 08:34 PM IST
सार

  • यूपी बोर्ड के दिशा निर्देश के बाद भी कोरोना के चलते स्कूलों में हाईस्कूल की नहीं हुई छमाही, प्री-बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
UP Board: Schools have done sports in giving numbers, points on website without uploading exams
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

यूपी बोर्ड ने स्कूलों से 20 मई तक 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के छमाही एवं प्री बोर्ड परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने का निदेश दिया था। इसी बीच बोर्ड ने इन छात्रों के नौवी की वार्षिक परीक्षा के अंक भी मांग लिए। इसके बाद स्कूलों की ओर से आनन-फानन में बिना परीक्षा कराए ही दसवीं के छमाही और प्री बोर्ड तथा नौवीं के वार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए। मनमाने तरीके से अंक अपलोड करने के खेल में अच्छे विद्यार्थी जहां परेशान हैं तो औसत दर्ज के विद्यार्थी खुश हैं।
विज्ञापन


2020 के मार्च में कोरोना संक्रमण तेज हो जाने के बाद सरकार ने छठीं से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को सीधे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया था। ऐसे में जब 2020 में नौवीं की वार्षिक परीक्षा हुई नहीं तो स्कूलों ने नंबर कैसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। यही हाल 2020-2021 में भी रहा। हाईस्कूल के अधिकांश स्कूलों में छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा नहीं हुई, अब बोर्ड की ओर से मांगे जाने पर स्कूलों ने मनमाने तरीके से छात्रों के अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने भी सीबीएसई की तर्ज पर हाईस्कूल के छात्रों के छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा के अंक के साथ आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2020 में नौवी की वार्षिक परीक्षा नहीं हुई थी। 2020-21 में भी हाईस्कूल के छात्रों की छमाही एवं प्री बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई है। ऐसे में स्कूल वाले बोर्ड की ओर से अंक अपलोड करने के निर्देश के बाद स्कूलों ने मनमाने तरीके से वेबसाइट पर अंक अपलोड कर दिए। उनका कहना है कि ऐसे में राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तो छात्रों के हित को लेकर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया जबकि वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधन ने बिना परीक्षा कराए ही छात्रों को मनमाने अंक दे दिए। उनका कहना है कि ऐसे में मेधावी छात्रों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed