फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board results 2020 Pranjal Singh second topper in intermediate exams

UP Board results 2020: 12वीं में प्रयागराज के प्रांजल ने मारी बाजी, 96 प्रतिशत अंकों के साथ पाया दूसरा स्थान

Sat, 27 Jun 2020 01:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Jun 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
UP Board results 2020 Pranjal Singh second topper in intermediate exams
प्रयागराज के प्रांजल दूसरे स्थान पर - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 12वीं में प्रयागराज के कोराओ स्थित एसपी इंटर कॉलेज के प्रांजल सिंह ने बाजी मारी है। प्रांजल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं बोर्ड में दूसरा स्थान प्रप्त किया है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में प्रांजल ने बताया कि वह भविष्य में सिविल सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं। प्रांजल के पिता अवधेश कुमार सिंह उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं जहां से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई की है। वहीं उनकी माता परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं में प्रथम स्थान पर श्री राम एसएम इंटर कॉलेज के अनुराग मलिक ने परचम लहराया है। अनुराग को 97 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर श्री गोपाल इंटर कॉलेज, औरैया के उत्कर्ष शुक्ला हैं, जिन्होंने 94.80 अंक प्रप्त किए हैं।

बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से इंटरमीडिएट में 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 200935 अनुपस्थित रहे जबकि 2385505 परीक्षा में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed