फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Result 2020: 51 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, कल आएगा परिणाम, छात्रों को मिलेगा डिजिटल हस्ताक्षर वाला अंकपत्र

Fri, 26 Jun 2020 01:40 AM IST
news desk amar ujala, prayagraj Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2020: upresults.nic.in result on June 27, students will get digitally signed marksheet
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट 2020 - फोटो : Social Media

Uttar Pradesh (UP) Board Results 2020: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में शामिल 51 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। यूपी बोर्ड कल दोपहर 12.30 बजे मुख्यालय से परिणाम जारी करेगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

UP Board 10th 12th Result 2020: upresults.nic.in result on June 27, students will get digitally signed marksheet
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की ओर से पहली बार छात्रों को डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र जारी किया रहा है। यह डिजिटल अंकपत्र-प्रमाण पत्र छात्रों को यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के दो से तीन दिन के भीतर स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से मिल जाएगा। यूपी बोर्ड की ओर से इस बार इटरमीडिएट में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थी को पहली बार कंपार्टमेंट में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।

UP Board 10th 12th Result 2020: upresults.nic.in result on June 27, students will get digitally signed marksheet
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 - फोटो : self

इस बार तत्काल नहीं मिलेगा अंकपत्र-प्रमाण पत्र - यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम जारी होने के साथ अबकी बार बोर्ड की ओर से छात्रों को तत्काल अंकपत्र-प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। बोर्ड की ओर से यह निर्णय कोरोना संकट को देखते हुए लिया गया है। इससे पूर्व में बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के बाद 15 दिन के भीतर अंकपत्र-प्रमाण पत्र स्कूलों को भेज दिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2020: upresults.nic.in result on June 27, students will get digitally signed marksheet
यूपी बोर्ड - फोटो : self

कोरोना संकट के चलते अंकपत्र-प्रमाण पत्र छपने में परेशानी हो रही है, इसीलिए स्कूलों से कहा गया है कि वह डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र-प्रमाण पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके छात्रों को वितरित करें। डिजिटल हस्ताक्षर वाले प्रमाण पत्र प्रवेश लेने से लेकर नौकरी तक में मान्य होंगे। बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्रों को पहले डिजिटल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें प्रवेश लेने में परेशानी न हो।

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2020: upresults.nic.in result on June 27, students will get digitally signed marksheet
up board

4.80 लाख ने छोड़ दी परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में हाईस्कूल में 3024632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे उसमें से 279656 अनुपस्थित रहे, जबकि 2744976 शामिल हुए। इंटरमीडिएट में 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 200935 अनुपस्थित रहे जबकि 2385505 परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार कुल 480591 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

यूपी बोर्ड परीक्षा: बीते पांच वर्ष का रिजल्ट
हाईस्कूल   वर्ष     उत्तीर्ण प्रतिशत 2019        80.07 2018       75.16 2017        81.18 2016        87.66 2015        83.74 इंटरमीडिएट   वर्ष         उत्तीर्ण प्रतिशत 2019           70.06 2018           72.43 2017           82.62 2016           87.99 2015           88.83 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed