फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में अब 127 हॉट स्पॉट, चार निजी अस्पतालों के वार्ड सील

Fri, 26 Jun 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ward seals of four private hospitals with 127 hot spots in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ हॉट स्पॉट भी बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को हॉट स्पॉट की संख्या 117 से बढ़कर 127  हो गई। जिन चार निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, वहां के वार्ड सील कर उपचार करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल-नर्सिंग स्टाफ का क्वारंटीन कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी की कोविड जांच भी कराएगा। वहीं कल्याणी देवी और जार्जटाउन इलाके में बैरीकेडिंग कराई गई। 

Ward seals of four private hospitals with 127 hot spots in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कर्नलगंज में बाबा जी का बाग इलाका सील करा दिया गया। यहां दवा व्यवसायी के परिजनों और कर्मचारियों समेत 16 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया। रात में इनमें संदिग्धों के स्वाब नमूने कोविड जांच को लिए गए। नए मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मऊआइमा, फाफामऊ, जार्जटाउन में एसएन झा मार्ग, सरायममरेज का सदरेपुर, सैदाबाद का मोतिहा बरौना, मुट्ठीगंज में अयोध्या का दराना, मेजा के सुकता और सुजनी को नया हॉट स्पॉट बनाया जा रहा है। कहीं बैरीकेडिंग तो कहीं रास्ता सील किया गया है। सर्वे का काम शुक्रवार से शुरू होगा।

Ward seals of four private hospitals with 127 hot spots in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बाबा जी का बाग में दिन में पार्षद आनंद घिल्डियाल, जोनल अधिकारी रविंद्र सिंह के साथ नगर निगम कर्मियों ने सैनिटाइजेशन का काम कराया। आसपास रहने वालों लोगों का टीम ने सर्वे किया। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को जांच के लिए चिह्नित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ward seals of four private hospitals with 127 hot spots in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

महामारी विशेषज्ञ के संपर्क में आने वालों की होगी कोविड जांच

नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोरोना संक्रमित महामारी विशेषज्ञ और डेटा मैनेजर के संपर्क में आने वाले 16 लोगों को चिह्ति किया गया है। सभी की कोरोना जांच कराने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक सीएमओ, नोडल अधिकारी, कई एसीएमओ, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों समेत कई बाबुओं की सूची तैयार की गई है। 

विज्ञापन
Ward seals of four private hospitals with 127 hot spots in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

आठ मरीज हुए ठीक, डिस्चार्ज

बृहस्पतिवार को एल-वन और एल-थ्री अस्पताल से कुल आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोटवा बनी एल वन हॉस्पिटल से तीन मरीज ठीक होकर घर गए। इनमें दो सैदाबाद और एक बहरिया का है। वहीं एल थ्री एसआरएन अस्पताल से पांच मरीजों को घर भेजा गया। ठीक होकर घर जाने वालों में दो टैगोर टाउन, एक-एक मऊआइमा तथा सुलेम सराय और एक मरीज जीआरपी का जवान है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक कोटवा में 37 कोविड संक्रमित मरीज भर्ती हैं, वहीं एसआरएन के आइसोलेशन वार्ड में 23 मरीज हैं। बृहस्पतिवार को 351 लोगों के स्वाब नमूने लिए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed