फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2023 The 58.78 lakh students of class 10th and 12th will be included

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 : दसवीं और बारहवीं के 58.78 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Thu, 01 Sep 2022 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 08:01 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए दसवीं और बारहवीं के छात्रों से बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए 16 अगस्त तक तिथि निर्धारित थी। बाद में सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
UP Board Exam 2023 The 58.78 lakh students of class 10th and 12th will be included
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में दसवीं और बारहवीं के कुल 58 लाख 78 हजार 448 विद्यार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड के लिए यह आंकड़े राहत देने वाले हैं, क्योंकि पिछले पांच सालों से लगातार विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही थी। वहीं इस बार पिछले साल की तुलना में लगभग सात लाख विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए दसवीं और बारहवीं के छात्रों से बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए 16 अगस्त तक तिथि निर्धारित थी। बाद में सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया। 30 अगस्त प्रधानाचार्यों को पंजीकृत विद्यार्थियों को अंतिम सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी थी।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक अंतिम तिथि हाईस्कूल में कुल 31 लाख 19 हजार 372 संस्थागत विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 8 हजार 946 विद्यार्थियों ने प्राइवेट के रूप में पंजीकरण कराया है। यानी हाईस्कूल में कुल 31 लाख 28 हजार , 318 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं इंटर में कुल 27 लाख 50 हजार 130 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें संस्थागत विद्यार्थी 25 लाख 83 हजार 433 हैं। व्यक्तिगत 1 लाख 66 हजार 697 विद्यार्थी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से घट रही थी संख्या, इस बार बढ़े 6.85 लाख विद्यार्थी 
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पिछले पांच सालों से विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही थी। इस बार पिछले साल की तुलना में लगभग 6.85 लाख अधिक विद्यार्थियों पंजीकरण कराया है। साल 2022 में कुल 51 लाख 92 हजार 689 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। लेकिन परीक्षा में 47 लाख 75 हजार 749 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस बार परिक्षार्थियों की बढ़ी हुई संख्या यूपी बोर्ड के लिए राहत देने वाली है। 


परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने की मांग 
सर्वदलीय पार्षद, पूर्व पार्षद जन कल्याण संस्था ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को ज्ञापन देकर यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग किया है। बृहस्पतिवार को ज्ञापन देने वालों में शामिल शिव सेवक सिंह, चंद्र प्रकाश गंगा, कमलेश सिंह ने कहा कि आर्थिक अभाव के चलते तमाम बच्चे परीक्षा फार्म नहीं भर पाएं है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन कराने की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed