यूपी बोर्ड :10 केंद्रों पर इंटर की 671597 और हाईस्कूल की 456859 कापियों की होगी जांच
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिए की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की शुरूआत शनिवार से हो गई। वहीं मूल्यांकन के पहले दिन जिले में बनाए गए 10 केंद्रों में 70 फीसदी परीक्षक मौजूद रहे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिए की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की शुरूआत शनिवार से हो गई। वहीं मूल्यांकन के पहले दिन जिले में बनाए गए 10 केंद्रों में 70 फीसदी परीक्षक मौजूद रहे। जिन्होंने 3912 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इन दौरान सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोलरूम से मूल्यांकन की निगरानी की जा रही थी। इसके अलावाप्रत्येक केंद्र पर स्टेटिकमजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंची परीक्षक एक दूसरे से जान पहचान में ही लगे रहे। वहीं सभी मूल्यांकन केंद्रों पर बाहरी व्यक्ति वर्जित रहा।
वैसे देखा जाए तो हर साल मूल्यांकन के पहले दिन काफी सुस्ती देखी जाती है। वहीं दूसरे दिन से कांपी जांचने का काम तेजी पकड़ता है। जिले में बोर्ड परीक्षा कीकापियों के मूल्यांकन के लिए10केंद्रबनाए गए हैं। इन केंद्रों परतैनात 5427परीक्षकोंपर 12लाखकापियों को जांचने कीजिम्मेदारी है। वहीं कापी जांचने का लक्ष्य एक अप्रैल यानि 13 दिन में पूरा करना है। बता दें कि केंद्रोंपर हाईस्कूल और पांच केंद्रों पर इंटरमीडिएट कीकापियां जांची गई। इसमेंहाईस्कूल में 651597उत्तरपुस्तिकाओं के केलिए 3090औरइंटर में 456859कापियोंको जांचने के लिए 2337परीक्षकतैनात किए गए हैं।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय इंटर कालेज, अग्रसेन इंटर कालेज, क्रास्थवेट इंटर कालेज, केपी इंटर कालेज, सीएवी इंटर कालेज, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, कुलभाष्कर इंटर कालेज, राजकीय बालिका इटर कालेज, केसर विद्या पीठ इंटर कालेज, भारत स्काउट इंटर कालेज शामिल है। डीआईओएस पीएन सिंह केमुताबिक परीक्षक समय पर मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच गए। वहीं मूल्यांकन के दौरान केंद्र व्यवस्थापक मुस्तैद नजर आए।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारत समय से शुरू हो गया है। पहले दिन 39 हजार कांपिया जिले में जांची गई है। एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। - दिव्यकांत शुक्ल, सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद