{"_id":"6a4c1c8702f5342c470d842d","slug":"up-becoming-self-reliant-with-the-resolve-of-development-as-well-as-heritage-nandi-allahabad-news-c-3-ald1034-922405-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भी, विरासत भी के संकल्प से आत्मनिर्भर बन रहा यूपी : नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भी, विरासत भी के संकल्प से आत्मनिर्भर बन रहा यूपी : नंदी
Tue, 07 Jul 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास भी, विरासत भी के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और श्रद्धेय अशोक सिंघल जैसी महान विभूतियां देश की गौरवशाली विरासत हैं। उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए स्थापित यह प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा।
नंदी ने कहा कि एक समय कार्यकर्ता के रूप में वे नारा लगाते थे, जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, सारे का सारा है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने इस संकल्प को साकार कर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, नए एयरपोर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी विकास की नई पहचान बन चुके हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार और आधारभूत ढांचे के विस्तार के कारण देश-विदेश की बड़ी कंपनियां प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रही हैं। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
नंदी ने कहा कि पहले अपराधियों और माफिया का प्रभाव शासन-प्रशासन पर दिखाई देता था लेकिन सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। जो माफिया कभी समानांतर सत्ता चलाने का दावा करते थे वे आज या तो समाप्त हो चुके हैं या कानून के शिकंजे में हैं।
प्रदेश में अब अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को साथ लेकर चलने की सरकार की नीति ही उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बना रही है।