{"_id":"5f01e4b7b75cf0099d1900d6","slug":"up-bar-council-committee-constituted-to-hear-the-charges-against-the-outgoing-president-harishankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बार काउंसिलः निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर पर लगे आरोपों की सुनवाई के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बार काउंसिलः निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर पर लगे आरोपों की सुनवाई के लिए समिति गठित
Sun, 05 Jul 2020 08:03 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: हरिशंकर सिंह
- फोटो : prayagraj
यूपी बार कौंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह पर लगे आरोपो की सुनवाई के लिए हाइकोर्ट के पूर्व जज की अगुआई में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है।
कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा के अनुसार बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अंजना मिश्र, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन एस प्रभाकरन एवं बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के सदस्य अमित वैद्य की तीन सदस्यीय समिति हरिशंकर सिंह के खिलाफ प्रकरण की सुनवाई करेगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने समिति से 20 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।
हरिशंकर सिंह पर यूपी बार कौंसिल का अध्यक्ष रहते हुए पद के दुरूपयोग का गंभीर आरोप है। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने निलंबित सचिव रामजीत यादव को गलत तरीके से बहाल कर दिया जबकि उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य है। इसकी शिकायत पर बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने मई में ही उनके काम करने पर रोक लगा दी थी और अध्य्क्ष का चार्ज उपाध्यक्ष नगरहा को सौप दिया था।