फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: 4.50 lakh students of Rajju Bhaiya State University will get smart phones

यूपी : रज्जू भैया राज्य विवि के 4.50 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन

Fri, 19 Nov 2021 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 08:44 PM IST
सार

शासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए थे कि सभी राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को पत्र भेजकर छात्र-छात्राओं से संबंधित डाटा इकट्ठा कर लिया जाए।

विज्ञापन
UP: 4.50 lakh students of Rajju Bhaiya State University will get smart phones
tablet

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के तकरीबन 4.50 लाख छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों का डाटा तैयार कर शासन को भेजा गया है। प्रदेश सरकार ने युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना लागू की है। इसके तहत प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय और प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ में राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के तकरीबन 4.50 लाख छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

शासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए थे कि सभी राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को पत्र भेजकर छात्र-छात्राओं से संबंधित डाटा इकट्ठा कर लिया जाए। कॉलेजों से 18 नवंबर तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का विवरण मांगा गया था। कॉलेजों की ओर से विवरण उपलब्ध कराए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से संबंधित डाटा तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed