फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University teachers will no longer benefit allahabad session

विवि में अध्यापकों को अब नहीं मिलेगा सत्र लाभ

Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
University teachers will no longer benefit allahabad session
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय और संघटक कालेजों के अध्यापकों को अब पुनर्नियुक्ति के नाम पर सत्र लाभ नहीं मिलेगा। 65 साल की उम्र पूरी करने वाले शिक्षक उसी महीने की आखिरी तारीख को रिटायर हो जाएंगे। उसके बाद वे कक्षाएं भी नहीं ले सकेंगे। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इस सत्र में रिटायर होने वाले विश्वविद्यालय के 12 शिक्षकों को पत्र जारी कर संबंधित अनुभाग में संपर्क कर पेंशन आदि की कार्रवाई पूरी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अभी तक की व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय और संघटक कालेजों में जुलाई से जून के बीच रिटायर होने वाले अध्यापकों को सत्र लाभ मिलता रहा है। हालांकि, 65 साल की आयु पूरी करने के दिन से वे प्रशासनिक पदों पर नहीं रह सकते थे, लेकिन सत्र लाभ के तहत वे 30 जून तक विश्वविद्यालय में बने रहते थे। इस दौरान कक्षाएं लेने के साथ उन्हें पूरा वेतन मिलता रहा है। जबकि, अफसरों का कहना है कि विश्वविद्यालय के ऑर्डिनेंस में सत्र लाभ देने का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन

 

पुनर्नियुक्ति के तहत संबंधित सत्र के लिए उनकी तैनाती होने के साथ सभी लाभ मिलते रहे हैं लेकिन  इस सत्र से यह लाभ अध्यापकों को नहीं मिलेगा। रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 25 फरवरी को हुई कार्यपरिषद की बैठक में पुनर्नियुक्ति की व्यवस्था खत्म करने का निर्णय लिया गया था। आठ जून की बैठक में इसके मिनट्स को भी स्वीकृति मिल गई। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला ने बताया कि ऑर्डिनेंस में सत्र लाभ की कोई व्यवस्था नहीं है। पुनर्नियुक्ति का प्रावधान है लेकिन उसे भी खत्म कर दिया गया है। इसी के अंतर्गत 65 साल की उम्र पूरी करने वाले अध्यापक उसी महीने की आखिरी तारीख को रिटायर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सत्र 2016-17 में 12 अध्यापक रिटायर हो रहे हैं। उन्हें इस आशय का पत्र भी भेज दिया गया है। इनमें से भौतिकी के प्रोफेसर बीके घोष पांच जुलाई, दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर नरेंद्र सिंह 19 जुलाई और फाइन आर्ट्स की डॉ.मंजू अग्रवाल 26 जुलाई को 65 साल की आयु पूरी कर रही हैं। ये तीनों शिक्षक इसी महीने 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। विधि के प्रोफेसर एलआर सिंह 11 अगस्त को 65 साल के हो जाएंगे। इस तरह से वह 31 अगस्त को रिटायर होंगे।


 

 

विधि के ही प्रोफेसर एसएचके अकबर की जन्मतिथि एक नवंबर है। इस तरह से वह 31 अक्तूबर को ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। शिक्षाशास्त्र की प्रोफेसर प्रतिभा उपाध्याय और भौतिकी की प्रोफेसर रंजना प्रकाश 30 नवंबर को रिटायर होंगी। रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एके सिंह 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। गणित के प्रोफेसर पारसनाथ पांडेय एवं अंग्रेजी के प्रोफेसर सुरेश चंद्र दुबे की जन्म तिथि एक जनवरी 1952 है। ऐसे में ये लोग 31 दिसंबर को ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एमपी दुबे अप्रैल और डीन आर्ट्स समाजशास्त्र के प्रोफेसर ए.सत्यनारायण 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed