{"_id":"6ac7752c52d5ba31f40287a1","slug":"keshav-says-rahul-gandhi-s-unlawful-actions-are-undermining-the-dignity-of-the-leader-of-the-opposition-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : केशव बोले- राहुल गांधी के गैर कानूनी कृत्य से गिर रही है नेता प्रतिपक्ष के पद की मर्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : केशव बोले- राहुल गांधी के गैर कानूनी कृत्य से गिर रही है नेता प्रतिपक्ष के पद की मर्यादा
Thu, 08 Oct 2026 04:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:19 PM IST
सार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंडी गठबंधन एकजुट रहे या बिखर जाए उससे भाजपा के ऊपर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। 2027 में यूपी समेत जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंडी गठबंधन एकजुट रहे या बिखर जाए उससे भाजपा के ऊपर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। 2027 में यूपी समेत जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गैर कानूनी कृत्य कर रहे हैं। यह देश का दुर्भाग्य है। मोदी 25 साल से देश की सेवा कर रहे हैं उनको हटाने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
कहा कि सपा और कांग्रेस में नूराकुश्ती चल रही है। राज्यसभा के चुनाव 80-20 का आंकड़ा है। सपा के प्रत्याशी धनराज ने पीएम मोदी की तारीफ की है। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा का खाता नहीं खुलेगा। सभी 13 सीटें भाजपा जीतेगी। बैलेट से हो या ईवीएम से हो, भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलता रहेगा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक प्रत्याशी से भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी।
विज्ञापन