फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petitioner dies after Municipal Corporation roof collapses in Khuldabad; employees have a narrow escape.

Prayagraj : खुल्दाबाद में नगर निगम की छत गिरने से एक फरियादी की मौत, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Thu, 08 Oct 2026 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Oct 2026 02:00 PM IST
सार

खुल्दाबाद लकड़ मंडी में प्रयागराज नगर निगम की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा बृहस्पतिवार को सुबह हुई। निर्माण कार्य के दौरान बीम टूटन से भवन की छत भरभराकर गिर गई।

विज्ञापन
Petitioner dies after Municipal Corporation roof collapses in Khuldabad; employees have a narrow escape.
खुल्दाबाद में प्रयागराज नगर निगम जोन कार्यालय की छत गिर गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खुल्दाबाद लकड़ मंडी में प्रयागराज नगर निगम की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा बृहस्पतिवार को सुबह हुई। निर्माण कार्य के दौरान बीम टूटन से भवन की छत भरभराकर गिर गई। उसमें दबकर करेली के रहने वाले खुर्शीद (55) की मौत हो गई। वह खसरा बनवाने के लिए नगर निगम के जोन कार्यालय मे आया था। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन




हादसे के समय कार्यालय में एक बाबू प्रवीण कुमार व एक अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल खुर्शीद को पास के कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। खुर्शीद के परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। घटना  को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed