{"_id":"5c2fc7afbdec2256e741c2d0","slug":"uniforms-bought-from-the-market-become-fake-inspectors-they-are-worth-rs-2-90-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से खरीदी वर्दी, फर्जी इंस्पेक्टर बन इनसे ऐंठे 2.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से खरीदी वर्दी, फर्जी इंस्पेक्टर बन इनसे ऐंठे 2.90 लाख रुपये
Sat, 05 Jan 2019 02:23 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में काम करने वाले दो युवकों से नौकरी के नाम पर ठगी की गई। एक व्यक्ति ने खुद को इंस्पेक्टर बताकर उनसे 2.90 लाख रुपये ले लिए। भुक्तभोगी युवकों ने सिविल लाइंस पुलिस से मामले की शिकायत की है।
सड़वा कॉलोनी नैनी निवासी अंकित यादव व रविंद्र राव सिविल लाइंस स्थित होटल में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि दो महीने पहले उनके होटल में प्रभात रंजन तिवारी निवासी कुशीनगर रहने के लिए आया। उसने खुद को इंस्पेक्टर बताया और कहा कि वह कुंभ मेले में ड्यूटी पर आया है। वह पुलिस की वर्दी भी पहनता था। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही उसने दुबई में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दोनों से 2.90 लाख रुपये ले लिए।
नौकरी नहीं मिलने पर उससे पूछताछ की गई तो वह असमर्थता जताने लगा। रुपये वापस मांगने पर चेक दे दिया। साथ ही होटल छोड़कर भाग निकला। भुक्तभोगियों ने बताया कि बैंक में भुगतान के लिए लगाने पर चेक बाउंस हो गया। इसके बाद जब रुपये मांगे गए तो वह हीलाहवाली करने लगा। होटल के कमरे को खंगालने पर उसकी आईडी व अन्य प्रपत्र मिले। एक पर्ची भी मिली जिससे पता चला कि वर्दी उसने चौक स्थित एक दुकान से खरीदी थी। इसके बाद मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।