{"_id":"684d5297f0560cc6c80f997a","slug":"umesh-pal-case-drums-will-be-played-again-at-the-houses-of-shooters-with-a-reward-of-rs-5-lakh-each-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Case : पांच-पांच लाख के इनामी शूटरों के घर फिर बजेगी डुगडुगी, उमेश पाल की हत्या के बाद से हैं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Case : पांच-पांच लाख के इनामी शूटरों के घर फिर बजेगी डुगडुगी, उमेश पाल की हत्या के बाद से हैं फरार
Sat, 14 Jun 2025 04:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:14 PM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे पांच-पांच लाख के तीन इनामी शूटरों पर दोबारा कुर्की की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। महीने भर के भीतर हाजिर न होने पर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद और उमेश पाल। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे पांच-पांच लाख के तीन इनामी शूटरों पर दोबारा कुर्की की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। महीने भर के भीतर हाजिर न होने पर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू हो सकती है। उमेश पाल हत्याकांड के अलावा तीनों गैंगस्टर के मुकदमे में भी वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
तीनों शूटर गुड्डू मुस्लिम, अरमान व साबिर करीब 28 महीनों से फरार हैं। कमिश्नरेट पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी उनकी तलाश में लगी है। लाख कोशिशों के बाद भी गिरफ्तारी में नाकाम रहने के बाद पिछले साल अक्तूबर में उनके खिलाफ मफरूरी चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके बाद हत्याकांड के 12 अन्य आरोपियों समेत इन तीनों के खिलाफ भी गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। पुलिस अफसरों का कहना है कि उमेश पाल व उनके दो गनर की हत्या के मामले में तीनों शूटरों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। अब अगर वह गैंगस्टर के मामले में वारंट जारी होने के बाद भी तय समय में हाजिर नहीं होते तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुड्डू मुस्लिम शिवकुटी, साबिर मरियाडीह और अरमान सिविल लाइंस का रहने वाला है। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि वारंट जारी हो चुका है। तय समय में हाजिर नहीं होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसमें कुर्की भी शामिल है।