{"_id":"65c0b8e87d540a2b1f03f2ba","slug":"two-youths-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-the-accident-happened-on-handia-kokraj-highway-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, हंडिया-कोखराज हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, हंडिया-कोखराज हाईवे पर हुआ हादसा
Mon, 05 Feb 2024 04:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:01 PM IST
सार
धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा निवासी राजेश (44) और बृजमोहन उर्फ संजय (50) पुत्र घसीटे लाल निवासी राजापुर उचवां गढ़ी थाना कैंट दोनों बाइक से जा रहे थे। हंडिया-कोखराज हाईवे पर शिवगढ़ गांव के सामने अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई है।
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा निवासी राजेश (44) और बृजमोहन उर्फ संजय (50) पुत्र घसीटे लाल निवासी राजापुर उचवां गढ़ी थाना कैंट दोनों बाइक से जा रहे थे। हंडिया-कोखराज हाईवे पर शिवगढ़ गांव के सामने अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस वाहन की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन