{"_id":"5ce1ace6bdec22074a6ae63f","slug":"two-youths-aboard-a-bike-with-a-collision-of-unknown-vehicle-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Mon, 20 May 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ राजमार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेरावांरोड चौराहे के पास रेरुआ की है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव निवासी शिवम त्रिपाठी पुत्र आलोक त्रिपाठी 18 वर्ष एवं उसी गांव के मो. तसलीम पुत्र शाहिद एक बाइक से दोनों बेरावांरोड चौराहे पर एक गेस्ट हाउस में दावत खाने गये थे। बताया जाता है कि दोनों दावत से वापस लौट रहे कि लखनऊ राजमार्ग पर रात करीब ग्यारह बजे रेरुआ गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। भयंकर टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। मृत युवक शिवम त्रिपाठी एकलौता भाई था। पिता आलोक त्रिपाठी महानगर बस सेवा में चालक हैं जबकि मो तसलीम दो भाइयों में बड़ा था वह बीएससी का छात्र था। तसलीम के पिता साहिद अहमदाबाद में काम करते हैं। सम्हई गांव में एक साथ दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत से परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में मातम पसर गया है। इधर सन्नाटे का फायदा उठाते हुए दुर्घटना वाली गाड़ी नदारत हो गई।