Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations to develop an 'Aerocity' near the airport gain momentum; PDA to purchase land directly from farme

प्रयागराज : एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी बसाने की तैयारी तेज, तीन गांवों के किसानों से सीधे जमीन खरीदेगा पीडीए

Sun, 22 Nov 2026 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Nov 2026 03:25 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट के पास आधुनिक टाउनशिप एयरोसिटी बसाने की तैयारी तेज हो गई है। करीब एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्रस्तावित इस परियोजना के लिए पहले चरण में तीन गांवों के लगभग 330 काश्तकारों से 100.3426 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। दूसरे चरण में दो गांवों के 283 काश्तकारों की 102.0590 हेक्टेयर जमीन लेने की योजना है।

विज्ञापन
Preparations to develop an 'Aerocity' near the airport gain momentum; PDA to purchase land directly from farme
एयरोसिटी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ के लिए पहले चरण में तीन गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। तकरीबन 330 काश्तकारों से 100 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी।प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। वैसे तो इस परियोजना का विस्तार तकरीबन एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर होना है लेकिन 100.3426 हेक्टेयर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। पीडीए किसानों से सीधे जमीन खरीदेगा ताकि बिचौलियों का हस्तक्षेप रोका जा सके और किसानों को उनकी जमीन का पूरा मूल्य मिल सके।

विज्ञापन


पहले चरण में कटहुला गौसपुर में 235 काश्तकारों, जलालपुर घोसी में सात और शेरपुर में 88 काश्तकारों से जमीन खरीदी जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में कटहुला गौसपुर में 222 और शेरपुर में 61 काश्तकारों से 102.0590 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है। यानी पहले व दूसरे चरण में 200 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर नई टाउनशिप बसाई जाएगी।
विज्ञापन


खतौनी सत्यापन का 80 फीसदी काम पूरा

पीडीए की ओर से अधिग्रहीत की जाने वाली काश्तकारों की जमीन की खतौनी का सत्यापन कराने के लिए तहसील सदर को दस्तावेज भेजे गए थे। पीडीए के सचिव विनीत कुमार सिंह ने बताया कि तकरीबन 80 फीसदी सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। सत्यापन इसलिए कराया गया ताकि कोई त्रुटि हो तो उसके ठीक किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नई टाउनशिप में प्लॉट के साथ फ्लैट भी मिलेंगे

नई टाउनशिप में लोगों को फ्लैट के साथ प्लॉट खरीदने का मौका भी मिलेगा। पीडीए वहां बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग बनवाएगा। साथ ही छोटे व बड़े प्लाॅट भी उपलब्ध कराएगा। नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ में स्कूल, कॉलेज, पार्क, सामुदायिक केंद्र भी बनाए जाएंगे।

मेट्रो ट्रेन के संचालन से आसान होगा आवागमन

पीडीए की ओर से प्रस्तावित मेट्रो रेल के रूट में प्रयागराज एयरपोर्ट को भी शामिल किया गया है और नई टाउनशिप भी एयरपोर्ट के पास बसने जा रही है। ऐसे में टाउनशिप में जमीन व मकान लेने वालों के लिए टाउनशिप से शहर तक का आवागमन काफी आसान हो जाएगा।

डीपीआर के लिए एजेंसी का चयन जल्द

नई टाउनशिप एयरोसिटी कैसी होगी, इसका स्वरूप निर्धारित करने के लिए जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है और कुछ एजेंसियों ने तकनीकी प्रस्तुतीकरण भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed