Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Travel to Bihar, Mumbai, and Delhi to 12 additional special trains now have stops at Prayagraj stations.

रेलवे : बिहार, मुंबई और दिल्ली की राह होगी आसान, 12 और स्पेशल ट्रेनों का प्रयागराज के स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sun, 22 Nov 2026 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Nov 2026 02:59 PM IST
सार

त्योहारों के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत दी है। बिहार, मुंबई और दिल्ली रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Travel to Bihar, Mumbai, and Delhi to 12 additional special trains now have stops at Prayagraj stations.
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

त्योहारों के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत दी है। बिहार, मुंबई और दिल्ली रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें 21 से 27 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर एक-एक फेरा लगाएंगी। इनके संचालन से प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर से हडपसर जाने वाली गाड़ी संख्या 05213 विशेष ट्रेन 22 नवंबर को दोपहर 3:50 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05214 हडपसर-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 23 नवंबर को रात 8:40 बजे छिवकी आएगी। इसी तरह रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली गाड़ी संख्या 05563 विशेष ट्रेन 22 नवंबर को सुबह 7:55 बजे छिवकी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05564 ट्रेन 24 नवंबर को दोपहर 3:20 बजे छिवकी आएगी।

विज्ञापन

दिल्ली रूट के यात्रियों के लिए मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली गाड़ी संख्या 05211 विशेष ट्रेन 22 नवंबर को रात 10:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05212 ट्रेन 23 नवंबर को सुबह 5:20 बजे जंक्शन आएगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली गाड़ी संख्या 05217 विशेष ट्रेन 23 नवंबर को रात 9:05 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05218 ट्रेन 25 नवंबर को दोपहर 2:10 बजे छिवकी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छपरा से उधना जाने वाली गाड़ी संख्या 05115 विशेष ट्रेन 24 नवंबर को सुबह 6:50 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05116 ट्रेन 26 नवंबर को सुबह 8:10 बजे छिवकी आएगी। छपरा से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली गाड़ी संख्या 05185 विशेष ट्रेन 25 नवंबर को शाम 5:15 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05186 ट्रेन 27 नवंबर को शाम 4:50 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहराव लेगी।

Trending Videos

कानपुर सेंट्रल-एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल के बढ़े फेरे

प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चल रही कानपुर सेंट्रल और एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल ट्रेन के छह-छह अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। रेलवे के मुताबिक, गाड़ी-04131 (कानपुर सेंट्रल-एसएमवीटी बंगलूरू) 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

ट्रेन कानपुर से शाम 4:30 बजे चलकर फतेहपुर रुकते हुए रात 8:20 बजे जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। इसके बाद शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, सतना, कटनी, इटारसी, नागपुर और विजयवाड़ा आदि स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार शाम 6:30 बजे बंगलूरू पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी-04132 (एसएमवीटी बंगलूरू-कानपुर सेंट्रल) 25 नवंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार सुबह 7:10 बजे बंगलूरू से प्रस्थान करेगी। ट्रेन बृहस्पतिवार रात 11:10 बजे प्रयागराज आएगी और तड़के 3:45 बजे कानपुर पहुंचेगी। 24 कोच वाली इस विशेष ट्रेन में स्लीपर के 10, सामान्य श्रेणी के नौ, एसी थर्ड के दो, एसी सेकंड का एक और दो एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed