Prayagraj : प्रयागराज से दिल्ली के लिए त्योहार पर चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
त्योहारों पर दिल्ली, गुजरात आदि रूट पर चलने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों पर दिल्ली, गुजरात आदि रूट पर चलने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसके अलावा गुजरात के गांधीधाम एवं सूरत के निकट उधना के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। प्रयागराज से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन 02417 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार 20 सितंबर से 29 नवंबर तक रात 9.35 बजे होगा। फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, रुकते हुए ट्रेन सुबह 8.55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली से 02418 शनिवार एवं रविवार 21 सितंबर से 30 नवंबर तक यह ट्रेन सुबह 9.30 बजे चलकर शाम 7.40 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी।
इसी तरह सूबेदारगंज से एक अन्य स्पेशल 02275 प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 9.40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं 02276 दिल्ली से सूबेदारगंज के लिए प्रत्येक शुक्रवार 26 सितंबर से 28 नवंबर तक सुबह 9.30 बजे चलेगी जो शाम 7.40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेंगी। इसके अलावा त्योहारी सीजन में 09033/34 उधना -बरौनी , 09041/42 उधना बलिया, 09067/68 उधना जयनगर, 09069/70 उधना- समस्तीपुर, 09437/38 गांधी धाम- सियालदह ट्रेन का भी संचालन होगा।
विभूति एक्सप्रेस 19 से 22 नवंबर तक रहेगी निरस्त
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग कार्य की वजह से हावड़ा से रामबाग आने वाली विभूति एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि हावड़ा से 19, 20, 21 एवं 22 नवंबर को चलने वाली 12333 विभूति एक्सप्रेस और वापसी में प्रयागराज रामबाग से 20, 21, 22 एवं 23 नवंबर को चलने वाली 12334 विभूति एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

नवरात्र में मैहर धाम में 15 ट्रेनों का ठहराव
शारदीय नवरात्र पर (22 सितंबर से छह अक्तूबर तक) मैहर रेलवे स्टेशन पर 15 ट्रेनों का ठहराव होगा। ट्रेनें पांच-पांच मिनट के लिए रुकेंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि लोकमान्य तिलक-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-छपरा, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर, कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, रक्सौल-लोकमान्य तिलक, पुणे-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट, रांची-लोकमान्य तिलक, बांद्रा टर्मिनल-पटना, पुणे-बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक, सूरत-छपरा, पूर्णा-पटना और दुर्ग-नौतवना का मैहर स्टेशन पर दोनों ओर से ठहराव होगा।