फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two soldiers roaming around with illegal pistols, suspended, sent to jail

रौब जमाना पड़ा महंगा : अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे दो सिपाही, निलंबित, भेजे गए जेल

Thu, 14 Apr 2022 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 10:41 PM IST
सार

एएसपी बुधवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान प्रयागराज-चित्रकूट हाईवे पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ती एक कार दिखाई दी। खास बात यह कि इसमें सवार व्यक्ति असलहा लहराते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन
two soldiers roaming around with illegal pistols, suspended, sent to jail
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

आधी रात अवैध पिस्टल लेकर घूमना दो सिपाहियों को काफी महंगा पड़ा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई एएसपी व घूरपुर थाने के प्रभारी चिराग जैन ने की। उधर, मामले की जानकारी पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित भी कर दिया है। 

विज्ञापन




एएसपी बुधवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान प्रयागराज-चित्रकूट हाईवे पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ती एक कार दिखाई दी। खास बात यह कि इसमें सवार व्यक्ति असलहा लहराते हुए चल रहे थे। इस पर एएसपी ने मयटीम कार का पीछा किया और कुछ दूर जाकर घेराबंदी कर इसे रोक लिया। कार में तीन लोग सवार थे जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई।

विज्ञापन

मृतक आश्रित कोटे से मिली थी सिपाही की नौकरी

यह नशे में धुत थे। पूछताछ पर पता चला कि इनमें बांदा का रहने वाला कुशल द्विवेदी (2007 बैच) व फतेहपुर निवासी मो. आरिफ सिद्दीकी (2001 बैच) भी शामिल हैं जो पुलिस विभाग में सिपाही हैं। दोनों वर्तमान में नगर कोतवाली में तैनात हैं और विभाग में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त हैं।



पूछने पर बताया कि वह महोबा जा रहे थे, लेकिन पिस्टल के बाबत वह कुछ नहीं बता सके। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। आर्म्स एक्ट का मुकदमा लिखकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed