रौब जमाना पड़ा महंगा : अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे दो सिपाही, निलंबित, भेजे गए जेल
एएसपी बुधवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान प्रयागराज-चित्रकूट हाईवे पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ती एक कार दिखाई दी। खास बात यह कि इसमें सवार व्यक्ति असलहा लहराते हुए चल रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधी रात अवैध पिस्टल लेकर घूमना दो सिपाहियों को काफी महंगा पड़ा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई एएसपी व घूरपुर थाने के प्रभारी चिराग जैन ने की। उधर, मामले की जानकारी पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित भी कर दिया है।
एएसपी बुधवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान प्रयागराज-चित्रकूट हाईवे पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ती एक कार दिखाई दी। खास बात यह कि इसमें सवार व्यक्ति असलहा लहराते हुए चल रहे थे। इस पर एएसपी ने मयटीम कार का पीछा किया और कुछ दूर जाकर घेराबंदी कर इसे रोक लिया। कार में तीन लोग सवार थे जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई।
मृतक आश्रित कोटे से मिली थी सिपाही की नौकरी
यह नशे में धुत थे। पूछताछ पर पता चला कि इनमें बांदा का रहने वाला कुशल द्विवेदी (2007 बैच) व फतेहपुर निवासी मो. आरिफ सिद्दीकी (2001 बैच) भी शामिल हैं जो पुलिस विभाग में सिपाही हैं। दोनों वर्तमान में नगर कोतवाली में तैनात हैं और विभाग में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त हैं।
पूछने पर बताया कि वह महोबा जा रहे थे, लेकिन पिस्टल के बाबत वह कुछ नहीं बता सके। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। आर्म्स एक्ट का मुकदमा लिखकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।