फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two postal employees suspended over allegations of misconduct towards a female colleague

Prayagraj News: महिला कर्मचारी से अभद्रता का आरोप, दो डाककर्मी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two postal employees suspended over allegations of misconduct towards a female colleague
डाक विभाग की एक दलित महिला कर्मचारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला 16 जून 2026 का है। प्रयागराज मंडल के दो कर्मचारियों पर महिला कर्मचारी के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

मामला पोस्टमास्टर जनरल, प्रयागराज क्षेत्र के संज्ञान में आने के बाद बहादुरगंज के डाक सहायक विवेक कुमार श्रीवास्तव और न्यू बैरहना डाकघर के उप डाकपाल सरफराज शमी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के अभद्र या अस्वीकार्य व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed