फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two lakh edible oil seized

ढाई लाख रुपये का खाद्य तेल सीज

Wed, 26 Aug 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के कटघर इलाके में मंगलवार को छापा मारकर तकरीबन ढाई लाख रुपये मूल्य का खाद्य तेल सीज कर दिया गया। तेल पुराने टिन में पैक करके रखा गया था, जो सेहत के लिए खतरनाक है। छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी नहीं मिला। इस पर नोटिस जारी कर दिया गया और तीन अलग-अलग ब्रांड वाले खाद्य तेल के नमूने जांच के लिए विभाग की प्रयोगशाला में भेज दिए गए। इसके अलावा टीम ने अल्लापुर में मिठाई की एक दुकान में छापा मारकर गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश राय, डॉ. तूलिका शर्मा, विनोद वर्मा और प्रदीप कुमार की टीम ने कटघर में संजय केसरवानी के प्रतिष्ठान गोपाल जी ट्रेडर्स पर छापा मारा। वहां तेल की पैकेजिंग का काम होता है। जांच के दौरान टीम ने पाया कि कश्मीरी ब्रांड के ब्लेंडेड इटेबुल वेजिटेबुल ऑयल को पुराने टिन में रखा गया है। ये टिन एक बार इस्तेमाल किए जा चुके थे और खाली होने पर उनमें तेल दोबारा भर दिया गया। टीम ने 15-15 किलो वाले 50 टिन सीज कर दिए। इसके अलावा डबल लॉयन ब्रांड के प्योर वेजिटेबुल ऑयल के 160 टिन सीज किए गए। प्रत्येक टिन में 15 किलो तेल भरा था।
विज्ञापन


इस मामले में भी टिन का इस्तेमाल दोबारा किया गया था। प्रतिष्ठान के पास रिटेलर, होलसेलर, पैकेजिंग आदि से संबंधित कोई लासेंसस नहीं था। ऐसे में सरसों कोल्हू ब्लेंडेड इटेबुल ऑयल की दो-दो सौ एमएल वाली 700 बोतलें सीज कर दी गईं। तीनों ब्रांड वाले तेल के तीन नमूने लेकर जांच के लि भेजे गए और कुल दो लाख 48 हजार 816 रुपये मूल्य का खाद्य तेल सीज किया गया। टीम ने न्यू मुन्ना स्वीट अल्लापुर मिष्ठान भंडार में भी छापा मारा। वहां खाद्य लाइसेंस नहीं मिला और गंदगी पाई गई। टीम ने नोटिस जारी करने के साथ दूध और पनीर एक-एक नमूना जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed