{"_id":"5d2241fd8ebc3e6d117f1774","slug":"two-deaths-due-to-electricity-collapse-allahabad-news-ald248811751","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
बाबागंज के हीरागंज परान का पुरवा में आकाशीय बिजली गिरने के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
बिजली की चपेट में आने से दो की मौत
दोपहर में बरसात के दौरान पेड़ पर गिरी बिजली
घर में मचा कोहराम, गांव में सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। रविवार दोपहर बरसात के दौरान अचानक दो जगहों पर बिजली गिर गई। इससे एक पेड़ के नीचे खड़े युवक की मौत हो गई तो दूसरी जगह खेत में काम कर रहा किसान मौत के आगोश में समा गया। जानकारी पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार निवासी सुनील यादव (22) पुत्र महारानीदीन यादव रविवार को जानवर चराने के लिए हीरागंज के बगल परान पुरवा की तरफ गया था। दोपहर में अचानक बारिश शुरू होने पर वह एक महुए के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। अचानक महुआ के पेड़ पर बिजली गिर गई। इससे पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली की चपेट में सुनील यादव भी आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख पड़े। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार कुंडा और महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना में संग्रामगढ़ थानरा क्षेत्र के अस्थवां गांव निवासी अमृतलाल सरोज (52) पुत्र शिवनाथ सरोज रविवार की दोपहर खेत में काम कर रहा था। बारिश के दौरान अचानक बगल ही बिजली गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे तो वह मृत पड़ा था। मृतक के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी वह कर चुका है। मृतक की पत्नी जनाइन का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।