फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two crore fraud case: Cyber thugs transferred money to 330 accounts, police got only Rs 12 lakh

दो करोड़ ठगी का मामला : साइबर ठगों ने 330 खातों में ट्रांसफर करा दी रकम, पुलिस के हाथ लगे महज 12 लाख रुपये

Wed, 20 Nov 2024 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 02:03 PM IST
सार

पुलिस जब तक एक खाते को फ्रीज करवाने की प्रक्रिया पूरी करती है तब तक दस बैंक खातों तक पैसा ट्रांसफर हो रहा है। बमुश्किल, केवल 12 लाख रुपये ही होल्ड कराकर सुरक्षित कराया जा सका है। ठगी के मुख्य तीन आईसीआईसीआई (बरेली), यूकों बैंक (सिलीगुड़ी) और एक्सिस बैंक (कोलकाता) के खातों का पुलिस ने सत्यापन किया है।

विज्ञापन
Two crore fraud case: Cyber thugs transferred money to 330 accounts, police got only Rs 12 lakh
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे के अकाउंटेंट से 2.08 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला कि ठगों ने छह दिन के भीतर ही 330 बैंक खातों में ठगी की रकम को ट्रांसफर किया है।

विज्ञापन

पुलिस जब तक एक खाते को फ्रीज करवाने की प्रक्रिया पूरी करती है तब तक दस बैंक खातों तक पैसा ट्रांसफर हो रहा है। बमुश्किल, केवल 12 लाख रुपये ही होल्ड कराकर सुरक्षित कराया जा सका है। ठगी के मुख्य तीन आईसीआईसीआई (बरेली), यूकों बैंक (सिलीगुड़ी) और एक्सिस बैंक (कोलकाता) के खातों का पुलिस ने सत्यापन किया है।

विज्ञापन

इन खातों को लेकर पुलिस के पास सभी डिटेल हैं। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि ठगी के बाद इन खातों से तकरीबन 60 बैंक खाता में पैसा गया। पुलिस एक-एक कर सभी बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू की तो शातिर ठगों ने इन पैसों को आगे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन अबतक करीब 330 खातों में पैसा जमा करवाया जा चुका है। इनमें गुजरात, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, दिल्ली, आदि समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों के बैंक शामिल हैं। इनमें एक खाता बिहार के चंपारण का भी है, जिसमें ठगी की सबसे अधिक रकम करीब 68 लाख रुपये ट्रांसफर की गई है।

ज्यादातर निकला करेंट खाता

330 में आठ से दस खाते ही ऐसे हैं, जिनमें चेक के माध्यम से पैसा निकाला गया है। यह सभी करेंट खाते हैं। ये अलग-अलग कंपनी के नाम पर खोला गया है। ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि इन पैसों को रिकवर कराया जा सकता है। इसके अलावा चेक के माध्यम से लगभग 75 लाख रुपये निकालने की बात सामने आई है।

तीनों खातों में करोड़ों का ट्रांजक्शन

ठगों के मुख्य तीनों बैंक खाते दो से छह माह पुराने हैं। इन खातों की स्टेटमेंट से पता चला है कि इनमें करोड़ों रुपये का ट्रांजक्शन हो चुका है। एक खाते में तो 30 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजक्शन हुआ है। हालांकि, पुलिस ने इन खातों के कुछ पैसों को होल्ड करा दिया है। जबकि अन्य पैसों को वापस कराने के लिए पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed