फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two arrested in case of finding remains of cow in Daryaabad

Prayagraj News: दरियाबाद गोवंश का अवशेष मिलने के मामले में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in case of finding remains of cow in Daryaabad
दरियाबाद पुलिस चौकी के पास स्थित कारोबारी गोपाल अग्रवाल के घर के सामने गोवंश का अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करेली निवासी रियासत उर्फ भोपा और खुल्दाबाद निवासी इशरत कुरैशी उर्फ आफताब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अतरसुइया थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि बीते 27 फरवरी को कारोबारी गोपाल अग्रवाल ने बताया था कि दरियाबाग स्थित उनके घर के सामने गोवंश के अवशेष मिले हैं। शिकायत पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरे से उक्त आरोपियों की पहचान की गई है। पता चला है कि करेली के रहने वाले रियासत उर्फ भोपा और खुल्दाबाद के इशरत कुरैशी उर्फ आफताब घटना को अंजाम दिया है। रविवार दोनों आरोपियों को दरियाबाद के कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि इन दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed