{"_id":"6a2bbc5a7c1754250d047efb","slug":"two-arrested-for-swindling-money-by-promising-to-help-candidates-pass-the-police-recruitment-exam-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रकम ऐंठने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रकम ऐंठने वाले दो गिरफ्तार
Fri, 12 Jun 2026 01:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को एसटीएफ ने जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को एसटीएफ ने जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से गिरफ्तार किया है। बिहार के सिवान निवासी आरोपी राजू कुमार मांझी और जौनपुर के बड़ेगांव निवासी छोटे लाल यादव के कब्जे से 21 प्रवेश पत्र, दो मोबाइल फोन, चेक, आधार कार्ड, चार अंकपत्र प्रतियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में सरगना राजू कुमार मांझी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस भर्ती समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को पास कराने का लालच देता था। गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों से संपर्क कर उनके प्रवेश पत्र जुटाते और उनसे धन उगाही करते थे। वसूली गई रकम को आपस में बांट लिया जाता था।
विज्ञापन
व्हसट्सएप पर मिले चैटिंग
एसटीएफ की जांच में आरोपियों के व्हाट्सएप पर 13 चैटिंग मिली हैं। इसमें पास कराने से लेकर रकम की लेन-देन की बात लिखी गई है। टीम ने साक्ष्य के रूप में चैटिंग की प्रतिलिपि जब्त कर ली है। एसटीएफ की जांच में पता चला कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी नौकरी दिलाने के नाम पर जौनपुर के थाना मुंगराबादशाहपुर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन