{"_id":"5dd830ef8ebc3e548e42f8d8","slug":"tweet-if-there-is-a-problem-during-the-journey-in-roadways-buses-allahabad-news-ald260912269","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में सफर के दौरान दिक्कत होने पर करिए ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में सफर के दौरान दिक्कत होने पर करिए ट्वीट
विज्ञापन
रेलवे की तर्ज पर परिवहन निगम ने यात्रियों की शिकायत के त्वरित समाधान के लिए ट्वीटर पर शिकायत लेने की योजना बनाई है। प्रयागराज मंडल में सेंटर बनाकर समाधान शुरू कराया जा रहा है। साथ ही ट्वीटर के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में मंत्रालय समेत अफसर भी सीधे दखल दे सकेंगे। कर्मचारी भी परिचालन से संबंधित शिकायतों को ट्वीट के जरिए विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
परिवहन निगम की बसों के यात्रियों के पास अब तक एक टोल फ्री नंबर ही शिकायत का माध्यम था। मगर इस व्यवस्था से यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी नंबर न मिलने तो कभी नंबर रिसीव न होने जैसी समस्या बनी हुई थी। जिसकी शिकायतें मंत्रालय के पास भी पहुंच रही थी।
जिसे शासन ने संज्ञान में लेते हुए समस्या का समाधान करने के लिए सभी मंडलों में सोशल मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। साथ ही समस्या समाधान करने के लिए टोल फ्री नंबरों की संख्या में बढ़ाने की कवायद भी शुरू कर दी। इस बाबत क्षेत्रीय प्रबंधक टीपी सिंह ने बताया कि बसों में सफर के दौरान यात्रियों को भी जो भी समस्याएं हों, वह उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर के साथ ही अब ट्वीट के जरिए भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
समस्याओं के निस्तारण में लोग यूपीएसआरटीसी प्रयागराज लाग इन कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001802877 पर शिकायत भी शिकायत कर सकते हैं। जिसका त्वरित निस्तारण होगा।