फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck driver dragged bike rider for two kilometers after hitting him

Prayagraj News: टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को दो किलोमीटर तक घसीट ले गया ट्रक चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dragged bike rider for two kilometers after hitting him
थाना क्षेत्र के मामा भांजा पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार देर रात बाइक से सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक उसे दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा लेकर चला गया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत होने के साथ उसके शव के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजा तालाब के समीप सड़क पार करते समय बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक क्षतिग्रस्त होकर मौके पर ही गिर गई, लेकिन युवक का शव ट्रक से लिपटा रहा। लोग ट्रक को रोकने के लिए शोर मचाते रहे, लेकिन चालक दो किलोमीटर दूर जाकर ट्रक से कूद कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला। मृतक की जेब में रखा मोबाइल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। तलाशी के बावजूद पुलिस को कोई ऐसी आईडी नहीं मिली। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed