फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transformers worth 600 crore to be shipped from Prayagraj to the US.

Prayagraj News: प्रयागराज से अमेरिका भेजे जाएंगे 600 करोड़ रुपये के ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Transformers worth 600 crore to be shipped from Prayagraj to the US.
नैनी से अमेरिका भेजा जाने वाला टांसफार्मर
संगम नगरी अब केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मजबूत कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र नैनी में तैयार 175 एमवीए, 345 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर अमेरिका भेजे जा रहे हैं। आने वाले 12-18 महीने में प्रयागराज से लगभग 600 करोड़ रुपये के ट्रांसफार्मर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

नैनी स्थित शिरडी साई इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (एसएसईएल) के संयंत्र में तैयार 175 एमवीए, 345 केवी क्षमता का पहला ईएचवी पावर ट्रांसफार्मर अमेरिका के लिए रवाना भी कर दिया गया है। अमेरिका भेजा गया यह पहला ईएचवी ट्रांसफार्मर निर्यात प्रयागराज के औद्योगिक परिदृश्य और स्थानीय विनिर्माण क्षमता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन

इससे नैनी को उन्नत पावर ट्रांसफार्मर बाजारों के लिए संभावित निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने का आधार भी मजबूत हुआ है। कंपनी के एसएसईएल के सीईओ शरत चंद्र कोल्ला के मुताबिक, अमेरिका को भेजा गया यह ट्रांसफार्मर अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, इंजीनियरिंग और प्रदर्शन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े क्षमता वाले ईएचवी ट्रांसफार्मर के निर्माण और आपूर्ति की यह क्षमता प्रयागराज स्थित संयंत्र के तकनीकी एवं विनिर्माण स्तर को भी रेखांकित करती है। कंपनी यूरोप में पावर और डिस्ट्रीब्यूशन दोनों श्रेणियों के ट्रांसफार्मरों के लिए स्वीकृति हासिल करने की दिशा में भी काम कर रही है।


एसएसईएल के अध्यक्ष सुधीर वेन्नम ने कहा कि यह संयंत्र कड़े वैश्विक उपयोगिता मानकों के अनुरूप बड़े पावर ट्रांसफार्मर का निर्माण और आपूर्ति कर सकता है। कंपनी के अनुसार, भारत में उसके विभिन्न विनिर्माण संयंत्रों की कुल ट्रांसफार्मर निर्माण क्षमता करीब 48,000 एमवीए है। आने वाले वर्षों में इसमें लगभग 1,10,000 एमवीए की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed