फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer of 46 junior assistants of education department

शिक्षा विभाग के 46 कनिष्ठ सहायकों का तबादला

Mon, 06 Dec 2021 10:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Transfer of 46 junior assistants of education department
शिक्षा विभाग 48 कनिष्ठ सहायकों का तबादला
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के 48 कनिष्ठ सहायकों का तबादला हुआ है। अपर निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने तबादला आदेश जारी किया है। कनिष्ठ सहायक अश्वनी कुमार पांडेय को राजकीय हाईस्कूल दमदम प्रतापगढ़ से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्रयागराज, दीप नारायण मिश्र को राजकीय हाईस्कूल नदिनी छानबे मिर्जापुर से जीजीआईसी बिहार प्रतापगढ़, राजीव कुमार सिंह जीआईसी रसुलहा प्रतापगढ़ से डायट प्रयागराज, सुनील मोहित को जीआईसी लालगंज मिर्जापुर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज उरुवा मेजा, प्रयागराज, विवेक पांडेय डायट भदोही से डायट प्रतापगढ़, शैलेश सिंह को राजकीय हाईस्कूल दिघिया मांडा से परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, सौरभ तिवारी को राजकीय हाईस्कूल पडवनियां घोरावल सोनभद्र से उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं, धीरज कुमार शुक्ल को राजकीय हाईस्कूल धुर्वाह सोनभद्र से पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज समहन उरुवा मेजा प्रयागराज, नेहा को राजकीय हाईस्कूल रामपुर धमावां कौशाम्बी व शुभित हरीश को राजकीय हाईस्कूल चकरिया नगवां सोनभद्र से डायट प्रयागराज, विशाल गौरव को राजकीय हाईस्कूल पहाड़ीपुर फतेहपुर से उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान प्रयागराज भेजा गया है। कुल 46 कनिष्ठ सहायकों का तबादला हुआ है।

छात्रावासों में संवाद कर आंदोलन में सहयोग की अपील
सूबे में रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवा मंच कार्यकर्ताओं का सोमवार को 97 वें दिन भी सिविल लाइंस में धरना स्थल पर प्रदर्शन जारी रहा। आरोप है कि शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों से शासन-प्रशासन वार्ता करने को तैयार नहीं है, वहीं लखनऊ में बेरोजगारों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया जा रहा है। ऐसे में सड़कों पर उतरने के अलावा युवाओं के पास और कोई विकल्प नहीं है। संयोजक राजेश सचान ने कहा कि मंगलवार को इविवि छात्र संघ भवन में सायं 5 बजे आयोजित मीटिंग की तैयारी को लेकर टीसी व केपीयूसी छात्रावासों में संवाद किया गया और छात्रों से आंदोलन में सक्रिय सहयोग की अपील की गई। आंदोलन में राजेश चौधरी, संतोष कुमार, सूर्य प्रकाश चौधरी, ईशान, बीएल यादव, आनंद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed