फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train managers to enjoy a comfortable journey; new model of brake van ready.

Prayagraj : अब आरामदायक सफर करेंगे ट्रेन मैनेजर, ब्रेक वैन का नया मॉडल तैयार

Thu, 06 Aug 2026 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Aug 2026 08:58 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी वैगन मरम्मत कारखाने ने ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) के काम को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए संशोधित ब्रेक वैन (बीवीजेडआई एवं बीवीसीएम) का पहला सफल प्रोटोटाइप विकसित किया है।

विज्ञापन
Train managers to enjoy a comfortable journey; new model of brake van ready.
ट्रेन मैनजर का कोच। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी वैगन मरम्मत कारखाने ने ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) के काम को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए संशोधित ब्रेक वैन (बीवीजेडआई एवं बीवीसीएम) का पहला सफल प्रोटोटाइप विकसित किया है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से रेल कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस नवाचार को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पूरे देश में सभी जोनल रेलों को इस नए मॉडल के तहत ब्रेक वैनों (मालगाड़ी में ट्रेन मैनेजरों के बैठने वाला कोच) के अपग्रेडेशन का आधिकारिक निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


नए सिरे से डिजाइन किए गए इस ब्रेक वैन में ट्रेन मैनेजरों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 360-डिग्री घूमने वाली गद्देदार कुर्सी और फुट रेस्ट लगाया गया है, जिससे ड्यूटी के दौरान निगरानी करना आसान होगा। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए सोलर पैनल और लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी की व्यवस्था की गई है। इससे पंखे और लाइटें लगातार काम करेंगी। इसके अलावा केबिन के अंदर एपॉक्सी रेजिन फ्लोरिंग, आधुनिक कमोड (शौचालय) , वॉकी-टॉकी स्टैंड, बोतल होल्डर, कोट हुक और यूनिवर्सल लॉक जैसी जरूरी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इस प्रोजेक्ट की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की। उन्होंने झांसी कारखाने की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ट्रेन संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने में ट्रेन मैनेजरों की भूमिका बेहद अहम होती है। सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि इस नए बदलाव से मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजरों की कठिन कार्य परिस्थितियों में बड़ा सुधार आएगा और उनका सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा। इस तरह के ब्रेक वैन बनाने का झांसी कारखाने का आर्डर भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed