फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traders told the Governor Problems

व्यापारियों ने राज्यपाल को बताईं समस्याएं

Thu, 21 Jan 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 21 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Traders told the Governor Problems

कंफडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के पदाधिकारियों ने लखनऊ में राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। कैट के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र गोयल के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने ऑनलाइन व्यापार एवं गिरती कानून व्यवस्था पर भी राज्यपाल से चर्चा की। व्यापारियों ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि जीएसटी को लेकर देश में भ्रम के माहौल को समाप्त किया जाना चाहिए। एक देश एक कर एक प्राधिकरण के आधार पर सरलीकृत जीएसटी आना चाहिए। 

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षआ मानक अधिनियम पर विचार विमर्श केसाथ प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मुुुद्रा योजना पर भी चर्चा की। कहा कि बैंक इस महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। श्री गोयल ने बताया कि राज्यपाल ने व्यापारियों की समस्याओं से प्रधानमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में पीयूष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विभू अग्रवाल, अजय गुप्ता, संदीप केसरवानी, सुरेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed