फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   torture of winter continues, class one child felt cold, did not see the sun the whole day.

Prayagraj : सर्दी का सितम जारी, कक्षा एक के बच्चे को लगी ठंड, दिन भर नहीं हुए सूर्य के दर्शन

Fri, 29 Dec 2023 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 06:13 PM IST
सार

ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिन भर भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद से शीतलहर और गलन और तेज हो गई। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घरों में दुबके रहे। 

विज्ञापन
torture of winter continues, class one child felt cold, did not see the sun the whole day.
शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में सर्दियों का सितम जारी है। लगातार दूसरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। लोग अलाव के सामने खड़े दिखे। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर रहे। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले। सर्द हवाओं से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

विज्ञापन


ठंड का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को ठंड लगने से कक्षा तीन के छात्र की तबियत बिगड़ गई। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिंस यादव नाम का यह छात्र धनुपुर के प्राथमिक विद्यालय अढनी में पढ़ता था। पेट दर्द होने की शिकायत पर उसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसे ठंड लग गई है। 
विज्ञापन

 

शुक्रवार को ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। रात का तापमान 12.5 रिकॉर्ड किया गया। रात से ही घना कोहरा छा गया था। सुबह दृश्यता काफी कम रही। दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं और भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर बाद से गलन और शीतलहर और तेज हो गई। लोग अपने घरों में दुबके रहे। दिन में ही वाहन अपनी लाइट जलाकर चलते रहे। सड़कों पर आवागमन भी काफी कम देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed