{"_id":"5d2244158ebc3e6cd405f282","slug":"too-many-envioronments-questions-asked-in-ctet-allahabad-news-ald2488142111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीईटी में पर्यावरण के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीईटी में पर्यावरण के सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
Too many envioronments questions asked in CTET.
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में पर्यावरण के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाकर रखा लेकिन अन्य विषयों से जुड़े सवालों ने राहत दी। कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा। रविवार को प्रयागराज के 77 केंद्रों में आयोजित की गई परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 85 फीसदी रही। इन केंद्रों में परीक्षा के लिए तकरीबन 80 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे और अपराह्न दो से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 150 सवाल गणित, पर्यावरण अध्ययन, बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र और भाषा से पूछे गए। अभ्यर्थियों को पर्यावरण के सवाल कुछ कठिन लगे और इन सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाकर रखा। वहीं, गणित के सवाल कक्षा पांच स्तर तक के थे। हालांकि गणित के सवाल भी थोड़ा घुमाकर पूछे गए थे।
ऐसे में गणित के सवालों को भी हल करने में अभ्यर्थियों को थोड़ी बहुत माथापच्ची करनी पड़ी। हिंदी भाषा से संबंधित सवालों में समास, समानार्थी शब्द आदि के बारे में पूछा गया। वहीं, अंग्रेजी भाषा के पेपर में पैसेज दिया गया था और उसी से सवाल पूछे गए थे। अभ्यर्थियों ने बताया के कुल मिलाकर पेपर संतुलित और स्तरीय रहा। वहीं, दूसरी पाली में हुई उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में भी पेपर संतुलित रहा और परीक्षा देखकर केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थी संतुष्ट नजर आए।