{"_id":"5e5911f38ebc3ef3c8145585","slug":"tomorrow-passengers-will-not-be-able-to-get-five-hours-reservation-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात से पांच घंटे यात्री नहीं करा सकेंगे रिजर्वेशन, रेलवे की 139 सेवा भी रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात से पांच घंटे यात्री नहीं करा सकेंगे रिजर्वेशन, रेलवे की 139 सेवा भी रहेगी बंद
Sat, 29 Feb 2020 03:46 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Feb 2020 03:46 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन पर खड़ी महाकाल एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की आधी रात से रविवार तड़के यात्री ई टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इस दौरान पांच घंटे ऑन लाइन रेल टिकट बुक करने की सेवा ठप रहेगी। इस अवधि में रेलवे की 139 सेवा भी बंद रहेंगी। यह व्यवस्था शनिवार रात 11.45 बजे से रविवार सुबह 4.45 बजे तक प्रभावी रहेगी।
दरअसल दिल्ली पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) के तहत ही उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशन अधीन है। शनिवार की ऑपरेटिंग सिस्टम पैच इंस्टॉलेशन और सिस्टम टयूनिंग गतिविधि कार्य के कारण दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं ठप रहेंगी। इस दौरान आरक्षण, टिकट निरस्तीकरण, चार्टिंग, इंटरनेट बुकिंग आदि कार्य नहीं होंगे।
साथ ही रेलवे की 139 सेवा पर भी पीआरएस पूछताछ तथा इलेक्ट्रानिक डिपोजिट सेवाएं भी बाधित रहेंगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी की मध्यरात्रि से एक मार्च की सुबह 4.45 तक यानी की पांच घंटे तक यह सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।