{"_id":"5c9fbeb9bdec22142d5e4ed0","slug":"three-vicious-women-caught-with-chain-snatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन उड़ाते रंगेहाथ पकड़ी गई तीन शातिर महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन उड़ाते रंगेहाथ पकड़ी गई तीन शातिर महिलाएं
Mon, 01 Apr 2019 02:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणी देवी मंदिर में दर्शन करने आई महिला के गले से चेन उड़ाते समय तीन महिलाएं रंगेहाथ पकड़ ली गईं। महिलाओं के शोर मचाने पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनको पकड़ लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया। रानीमंडी निवासी सौरभ गुप्ता अपनी भाभी पारुल गुप्ता, दीपिका, पूनम आदि के साथ बृहस्पतिवार को मंदिर में दर्शन करने गए थे।
पारुल के पीछे ही किसमती, सुभावती, माधुरी सभी निवासी गोरखपुर भी जाकर खड़ी हो गईं। मौका देखते ही एक ने पारुल की सोने की चेन खींच ली, लेकिन पारुल को इसका पता चल गया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
इस पर तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन भागने से पहले पुलिस ने तीनों को वहां मौजूद दूसरी महिलाओं की मदद से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के बाद किसमती के पास से पारुल की चेन बरामद हो गई। पकड़ी गई तीनों महिलाओं ने चेन झपट्टेमारी की घटनाओं में शामिल होने की बात कुबूल की। इंस्पेक्टर अतरसुइया के मुताबिक तीनों को जेल भेज दिया गया।