फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three arrested including brother-in-law who beat up a youth and snatched his bike, mobile and cash

Prayagraj : युवक को पीटकर बाइक, मोबाइल व नकदी छीनने वाले साले-बहनोई समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 04:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर चौराहे के पास सब्जी व्यापारी को मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है। घटना को आठ जून को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Three arrested including brother-in-law who beat up a youth and snatched his bike, mobile and cash
लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर चौराहे के पास सब्जी व्यापारी को मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है। घटना को आठ जून को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया गया। घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी अमन सिंह, शुभम सिंह और अर्पित सिंह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार अमन और शुभम आपस में साले-बहनोई हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर चौराहे के पास बाइक से आ रहे वीर सिंह को पीटकर बाइक, नकदी व मोबाइल छीन लिया गया था। बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी निवासी फतेहपुर सहावपुर थाना पिपरी कौशाम्बी ने पुलिस को बताया कि रविवार भोर में 3:30 बजे मुंडेरा मंडी आते वक्त सरवा बरवा मोढ़ के पास बाइक सवार तीन लोगों ने पीछे से आकर सिर पर डंडा मारकर गिरा दिया। गिरने के बाद भी डंडे से पीटा और इसके बाद बाइक, मोबाइल व पर्स लेकर भाग निकले। पर्स में एटीएम कार्ड व दो हजार नकद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed