{"_id":"5806815e4f1c1b434b7031d2","slug":"thirty-second-phase-from-november-cgl-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस नवंबर से सीजीएल दूसरे चरण की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस नवंबर से सीजीएल दूसरे चरण की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2016-17 में होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग की सबसे प्रमुख परीक्षाओं में से एक संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) के दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा 30 नवंबर से दो दिसंबर 2016 के बीच कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ सीएचएसएल की पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा सात जनवरी से पांच फरवरी 2017 के बीच होगी।
घोषित कार्यक्रम में जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल की परीक्षा आठ, नौ एवं 12 दिसंबर 2016 को कराने का निर्णय लिया है। केंद्रीय सुरक्षा बलों में एसआई, एएसआई एवं दिल्ली पुलिस में एसआई के लिए ऑनलाइन परीक्षा 12 दिसंबर को होगी। सीजीएल तीसरे चरण की डिस्क्रिप्टिव परीक्षा 15 जनवरी 2017 एवं चौथे चरण की परीक्षा 17 जनवरी से 17 फरवरी 2017 के बीच कराने का निर्णय हुआ है। दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती को ऑनलाइन परीक्षा चार मार्च से सात मार्च 2017 के बीच होगी। आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग के लिए पदों की घोषणा 24 दिसंबर को होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी तय की गई है जबकि परीक्षा 16, 30 अप्रैल एवं सात मई को होगी। केंद्रीय सुरक्षा बल में एएसआई, एसआई एवं दिल्ली पुलिस में एसआई के पदों की घोषणा 28 जनवरी को होगी, अंतिम तिथि पांच मार्च 2017 है और ऑनलाइन परीक्षा 15 से 22 मई के बीच होगी। सीएचएसएल की दूसरे चरण की परीक्षा चार जून 2017 को होगी। सीजीएल-2017 के लिए पदों की घोषणा 11 मार्च, अंतिम तिथि 15 अप्रैल एवं ऑनलाइन परीक्षा 19 जून से दो जुलाई 2017 के बीच होगी। केंद्रीय बलों में सिपाही के पद 12 नवंबर को घोषित होगा, अंतिम तिथि नौ दिसंबर एवं ऑनलाइन परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2017 के बीच। जूनियर ट्रांसलेटर-2017 के लिए पदों की घोषणा 29 अप्रैल 2017 को, अंतिम तिथि 27 मई 2017 होगी। परीक्षा 30 जुलाई को तय की गई है। स्टेनोग्राफर-2017 के लिए विज्ञापन 17 जून, अंतिम तिथि 15 जुलाई, परीक्षा 27 अगस्त को होगी। सीजीएल-2017 दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा पांच से आठ सितंबर को होगी। केंद्रीय बलों में एसआई, एएसआई एवं दिल्ली पुलिस के लिए एसआई के पदों के लिए दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा आठ अक्तूबर 2017 को। सीजीएल-2017 तीसरे चरण की डिस्क्रिप्टिव परीक्षा 12 नवंबर को होगी। सीएचएसएल-2017 के पदों की घोषणा पांच अगस्त, अंतिम तिथि चार सितंबर एवं ऑनलाइन परीक्षा 17 से 30 नवंबर 2017 के बीच होगी। सीजीएल-2017 चौथे चरण की परीक्षा दिसंबर 2017 में होगी। मल्टी टास्किंग दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा 17 दिसंबर 2017 को और सीएचएसएल दूसरे चरण की परीक्षा 15 अप्रैल 2017 को होगी।