फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is no canteen facility in Allahabad University, students and teachers raised demand

Prayagraj News: इविवि में कैंटीन की सुविधा नहीं, छात्रों संग शिक्षकों ने भी उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
There is no canteen facility in Allahabad University, students and teachers raised demand
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में कैंटीन न होने के कारण घर से टिफिन लेकर आते छात्र। स
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कैंटीन की सुविधा नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सुबह से लेकर शाम तक कैंपस में रहने वालों खासतौर पर शोध विद्यार्थियों व शिक्षकों को खाने के लिए बाहर की दुकानों का सहारा लेना पड़ता है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर कैंटीन की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर में कैंटीन है लेकिन वहां भी खाना नहीं मिलता है। विज्ञान संकाय परिसर में तो यह सुविधा भी नहीं है जबकि विश्वविद्यालय में कक्षाएं सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम तक चलती हैं। शोध छात्रों व शिक्षकों को सुबह आने के बाद देर शाम तक रुकना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रोफेशनल स्टडीज की समृद्धि पाठक, आदित्य साहू समेत कई विद्यार्थी अपना खाना लेकर आते हैं। विज्ञान विषय के एक शोध छात्र व परास्नातक के रोहित ठाकुर का कहना है कि वे यहां अकेले रहते हैं और उन्हें सुबह ही विश्वविद्यालय आना पड़ता है। इसकी वजह से उन्हें बाहर भोजन करना पड़ता है। कई बार तो समोसा, ब्रेड पकौड़े, फल आदि खाकर ही पूरा दिन निकल जाता है। इन लोगों ने कैंपस में ऐसी कैंटीन की मांग की जहां सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई शिक्षकों ने भी कैंटीन की जरूरत बताई। उनका कहना है कि अध्ययन व शोध के अलावा प्रशासनिक कारणों से अक्सर रात आठ बजे तक रुकना पड़ता है। इस दौरान कुछ खाने के लिए मनमोहन पार्क जाना पड़ता है। वहां चौराहे पर बैठकर चाय पीना भी खराब लगता है। शिक्षकों व छात्रों की ओर से पत्र लिखकर कैंटीन की मांग की गई है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में कैंटीन न होने के कारण घर से टिफिन लेकर आते छात्र। स

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में कैंटीन न होने के कारण घर से टिफिन लेकर आते छात्र। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed