फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the waiting of corona report with 2 indonasian of three

दो इंडोनेशियाई जमाती सहित तीन की रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 07 Apr 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
the waiting of corona report with 2 indonasian  of three
जिला स्वास्थ्य विभाग को अभी दो इंडोनेशियाई जमाती के साथ तीन लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट सोमवार को भी नहीं आई। जांच के लिए नमूना छह दिन पहले केजीएमयू बीएचयू भेजा गया था। उधर, रविवार को एक इंडोनेशियाई जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके साथ अब्दुलाह मस्जिद के मुसाफि र खाने से पकड़े गए 26 अन्य स्थानीय निवासियों की जांच के लिए नमूना सोमवार को नहीं भेजा गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन सभी की जांच मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किए गए सर्वे अभियान के तहत सोमवार को 5398 परिवारों तथा 37302 लोगों घर-घर परीक्षण किया गया। इनमें 13 लोग विदेश से आए थे। दो लोगों को मामूली तकलीफ थी। उनका परीक्षण कर मौके पर ही उपचारित किया गया। सीएमओ के अनुसार सर्वे के लिए 80 टीमों को लगाया गया था। विभाग की ओर से कमला भवन, अब्दुलाह मस्जिद, महबूबा गेस्ट हाउस और उसके आसपास के इलाकों में और नगरीय मलेरिया इकाई द्वारा कटरा के माधोकुंज, दूरदर्शन केंद्र, कमिश्नरी, रोशनबाग, मंसूर अली पार्क, मधवापुर, प्रयागराज प्राधिकरण कार्यालय को सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed