फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The topic of discussion was the absence of family members on the death anniversary of Keshari Nath Tripathi

Prayagraj News: चर्चा का विषय रही केशरी नाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि में परिजनों की गैरमौजूदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
The topic of discussion was the absence of family members on the death anniversary of Keshari Nath Tripathi
प्रयागराज। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उनके परिवार के किसी भी सदस्य की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में न ही उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी दिखे और न ही पुत्रवधू कविता यादव त्रिपाठी। खास बात यह रही कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी स्मृति समारोह आयोजन समिति के कार्ड में भी पंडित जी ( केशरी नाथ त्रिपाठी ) के परिवार के किसी भी सदस्य का नाम नहीं था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंडित जी के परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी के बारे में जब उनकी बहू एवं भाजपा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में आयोजकों की ओर से जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह भी सुनने को आया है कि जिस आयोजन समिति का नाम उनके पिता समान ससुर केशरी नाथ त्रिपाठी के नाम पर है, उस समिति ने उनके इकलौते बेटे नीरज त्रिपाठी तक को शामिल नहीं किया गया। कार्ड में तमाम जनप्रतिनिधियों के नाम ही लिखे गए । उधर केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज ने बताया कि वह अपने पिता की पुण्यतिथि हिंदी तिथि के हिसाब से 27 जनवरी को मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed