{"_id":"5e9df6e08ebc3ed5a26b9319","slug":"the-tigress-seen-in-camera-again-strategy-will-be-decided-to-catch-today-meerganj-news-bly403228319","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कैमरे में दिखी बाघिन, आज पकड़ने के लिए तय होगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कैमरे में दिखी बाघिन, आज पकड़ने के लिए तय होगी रणनीति
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई बाघिन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दुधवा नेशनल पार्क के डायरेक्टर संजय पाठक आज आएंगे रबर फैक्टरी
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। वन विभाग की टीम को एक माह से चकमा दे रही बाघिन सोमवार को फिर कोयला प्लॉट के पास लगे कैमरे में दिखी। डीएफओ के भरतलाल के मुताबिक, मंगलवार को दुधवा नेशनल पार्क के डायरेक्टर संजय पाठक रबर फैक्टरी आएंगे। उनके साथ बाघिन को बेहोश कर पकड़ने की रणनीति बनाई जाएगी।
बाघिन पिछले एक महीने से रबर फैक्टरी में ढेरा जमाए है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और दुधवा नेशनल पार्क के एक्सपर्ट उसे पकड़ने की तमाम योजनाएं बना चुके हैं, लेकिन हर बार बाघिन उन्हें चकमा दे जाती है। टीम ने करीब दो दर्जन कैमरे और आधा दर्जन पिंजड़े भी लगा रखे हैं, लेकिन वह लगातार उनसे दूरी बनाकर चहलकदमी कर रही है। पिंजड़े में बंधे बकरे को बाघिन पास से निहार कर लौट जाती है। डीएफओ ने बताया कि मंगलवार को दुधवा के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक यहां पहुंचेंगे। उनकी निगरानी में रणनीति बनाकर बाघिन को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।