{"_id":"67ddc8381125acc5c90b8985","slug":"the-team-that-went-to-measure-the-land-was-attacked-councilors-husband-and-former-head-injured-naini-news-c-407-1-sald1007-589-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जमीन की पैमाइश करने गई टीम पर हमला, पार्षद पति व पूर्व प्रधान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जमीन की पैमाइश करने गई टीम पर हमला, पार्षद पति व पूर्व प्रधान घायल
Sat, 22 Mar 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। हथिगंहा बाजार में जमीन पैमाइश करने पहुंची टीम पर महिला पुरुष ने ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। बवाल में पार्षद पति व पूर्व प्रधान समेत अन्य कई लोग घायल हो गए। खबर मिलते ही कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान हमलावर भाग निकले।
नेशनल हाईवे आफ अथॉरिटी की ओर से हथिगंहा बाजार में जमीन अधिग्रहण करने के बाद मंदिर स्थापना के लिए कवायद की जा रही थी। बताया गया कि हथिगंहा-रामपुर मार्ग पर मंदिर की प्रस्तावित जमीन पर अमर सिंह उर्फ कल्लू आदि ने कब्जा कर लिया था। छह माह पूर्व प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया। शुक्रवार की दोपहर एसडीएम सोरांव हीरालाल सैनी व एसीपी सोरांव डॉ. जग बहादुर यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश करने लगी।
प्रस्तावित जमीन के पास पहले से बैठे किसान यूनियन के बैनर तले कुछ लोग पैमाइश का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि सुनियोजित तरीसे लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। चोट लगने से पार्षद पति प्रमोद मौर्या, पूर्व प्रधान राम कैलाश यादव व अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान होलागढ़ और सोरांव थाने की फोर्स बुला ली गई। उसके पहले उपद्रवी तत्व भाग निकले। हालांकि पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
- भीड़ खत्म पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
नवाबगंज। करीब एक घंटे के जद्दोजहद के बाद प्रस्तावित मंदिर की भूखंड से अतिक्रमण हटाया गया। देर शाम प्रस्तावित मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया गया।
- कुछ अराजक तत्व जमीन पर जबरन कब्जा का प्रयास कर रहे थे। अपने सगे संबंधियों को बुलाकर एक संगठन के बैनर तले बवाल करने की कोशिश की गई। ईंट पत्थर चलने से तीन से चार लोगों को चोटें आई हैं। मौके से करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - अनिल कुमार मिश्रा, कोतवाल, नवाबगंज