फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The surrogate woman seduction

 कोख किराए पर देने वाली महिला से फरेब

Sun, 28 Aug 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Aug 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
चायल(कौशाम्बी)। गरीबी की वजह से अपनी कोख का सौदा करने वाली एक महिला को दगाबाजी का शिकार होना पड़ा है। उसका आरोप है कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोख का सौदा करते वक्त भरोसा दिया था कि वह उसे हर महीने निश्चित पैसे देगा और बच्चा पैदा होने के बाद मोटी रकम भी दी जाएगी। महिला के मुताबिक, बिचौलिए ने एक मंत्री के नाम पर यह सौदा किया था। मगर गर्भ ठहरने के छह माह बाद भी महिला को खर्च के लिए पैसे नहीं मिले तो वह परेशान होकर पिपरी थाने पहुंची। पुलिस ने बिचौलिए को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पिपरी इलाके  क ीगीता नामक इस महिला के तीन बच्चे हैं। दो साल पहले उसका पति दूसरी महिला के साथ चला गया। इसके बाद गीता घर पर बच्चों के साथ किसी तरह गुजारा कर रही थी। गीता का आरोप है कि साल भर पहले पिपरी इलाके के ही पेरई गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने खुद को एक मंत्री का बेहद करीबी बताया और कहा कि मंत्री की कोई संतान नहीं है। वह किराए की कोख से संतान चाह रहे हैं। अगर वह मंत्री के लिए गर्भधारण को राजी हो जाए तो उसे हर महीने दस हजार रुपये और बच्चा पैदा होने के बाद पांच लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। गीता का कहना है कि पति के छोड़ जाने के बाद बच्चों संग मुसीबत में गुजर-बसर कर रही थी इसलिए मजबूरी में यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। छह महीने पहले बमरौली के निकट एक मैटरनिटी हॉस्पिटल में ले जाकर उसका गर्भाधान कराया गया। फिर बच्चों समेत धूमनगंज के बेगम बाजार स्थित एक मकान में किराए पर ठहराया गया। गर्भवती होने के बाद गीता ने मासिक दस हजार रुपये की मांग की तो खुद को मंत्री का करीबी बताने वाले व्यक्ति ने टालमटोल शुरू कर दी। वह कभी-कभार कुछ सौ रुपये देकर गीता को टरकाने लगा। 
विज्ञापन

महिला और मंत्री के कथित नजदीकी के बीच पैसे का विवाद बढ़ता गया। गीता को महसूस हुआ कि उसे छला जा रहा है। ऐसी हालत में तो बच्चे का जन्म होने के बाद उसे तय पांच लाख रुपये भी नहीं दिए जाएंगे। शनिवार को गीता ने पिपरी थाने जाकर धोखाधड़ी की लिखित शिकायत कर दी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए किराए की कोख का सौदा करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जाती रही। इस बारे में पुलिस ने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। मंत्री के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया और कहा गया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी। इस बाबत थानाध्यक्ष पिपरी भाष्कर मिश्रा ने स्वीकार किया कि महिला ने थाने आकर शिकायत की है। उससे खुद को मंत्री का करीबी बताने वाले आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

(महिला का नाम बदला गया है)

‘मुझे इस मामले की जानकारी मिली है। पिपरी पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच और कार्रवाई के लिए कहा गया है।’
-वीके मिश्रा, एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed