फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The strike continued for the second day, and the hunger strike workers burnt the effigy of the assistant engineer.

Prayagraj News: दूसरे दिन भी धरना जारी, अनशन कर्मियों ने सहायक अभियंता का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The strike continued for the second day, and the hunger strike workers burnt the effigy of the assistant engineer.
फाफामऊ, सहायक अभियंता की शव यात्रा निकालते उपभोक्ता - फोटो : 1
क्षेत्र में हो रही अघोषित कटौती के विरोध में शुक्रवार को थरवई कस्बे में उपभोक्ताओं का धरना शुरू हुआ था। अनशन के दूसरे दिन शनिवार शाम उपभोक्ताओं ने सहायक अभियंता की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उपभोक्ता 18 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग करते रहे। गोड़वा उपकेंद्र से क्षेत्र के थरवई, जगदीशपुर पूरे चंदा, जैतवारडीह, बहमलपुर समेत 30 गांवो में बिजली की आपूर्ति की जाती है। यहां 11 दिन पहले आई आंधी में पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर आपूर्ति बहाल की गई है लेकिन वह भी छह से आठ घंटे। इससे लोग गर्मी से परेशान हैं। कटौती से पानी आपूर्ति प्रभावित है। फसलें सूख रही हैं। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार सुबह थरवई कस्बे में आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी अनशन जारी रहा। उपभोक्ताओं ने शनिवार की शाम को सहायक अभियंता प्राजंल मिश्र की शव यात्रा निकाली। इसके बाद पुतला दहन किया। इस दौरान सपा के जिला महासचिव दूधनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार, सज्जन द्विवेदी, मनु तिवारी, नंदू मिश्र, महेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed