{"_id":"69ebe15ef9e1ecb6f30bbffe","slug":"the-soldiers-wife-was-threatened-with-making-the-obscene-video-viral-allahabad-news-c-3-ald1024-870769-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सिपाही की पत्नी को अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सिपाही की पत्नी को अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Sat, 25 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
पीएसी में तैनात एक सिपाही की पत्नी का अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यही नहीं, 50 हजार रुपये की मांग भी की गई। धूमनगंज पुलिस ने कानपुर निवासी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
धूमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती हैं। उनके पति पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि शादी से पहले उनकी बातचीत कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार निवासी देवेंद्र उर्फ अंशु विश्वकर्मा से होती थी। आरोप है कि उसी दौरान देवेंद्र ने उनके कुछ निजी और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए थे। अब वह उन फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है।
आरोपी बार-बार फोन और मैसेज के जरिये उनसे संपर्क करता है और मिलने का दबाव बनाता है। साथ ही उसने 50 हजार रुपये की मांग की है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह वीडियो महिला के पति को भेज देगा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर देगा। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।