फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संतों ने राम मंदिर को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने रखी यह मांग

Thu, 30 Jan 2020 12:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jan 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
The saints spoke to Yogi and found us in the trust
ganga yatra in prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रयागराज आगमन के बाद संगम क्षेत्र में संतों से मुलाकात की। यहां वह शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती और सतुआ बाबा के शिविर गए।  संतों से मुलाकात के साथ ही सीएम संगम नोज भी गए। वहां आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गंगा जल का आचमन भी किया।
The saints spoke to Yogi and found us in the trust
ganga yatra in prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
मुलाकात के दौरान महंत नृत्य गोपाल दास ने सीएम से कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए जा रहे ट्रस्ट में अयोध्या आंदोलन से जुड़े संतों को भी रखा जाए। इस पर सीएम ने कहा कि पूज्य संतों का पूरा खयाल रखा जाएगा। वहीं सीएम ने स्वामी वासुदेवानंद को बताया लावारिस घूमने वाले एक लाख गौवंश के पालन पोषण के लिए सरकार ने भत्ता दिया है, जो आगे भी दिया जाएगा।
The saints spoke to Yogi and found us in the trust
ganga yatra in prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
सीएम योगी सर्किट हाउस से सीधे माघ मेला क्षेत्र में गए। वहां सबसे पहले वह नृत्य गोपाल दास के शिविर में गए। वहां तकरीबन दस मिनट दोनों की अकेले में मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि नृत्य गोपाल दास ने पिछले दिनों विहिप शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में पास हुए तमाम प्रस्तावों की जानकारी सीएम को दी। कहा कि राम मंदिर का जो मॉडल विहिप शिविर में रखा हुआ है, उसी मॉडल पर राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो। मंदिर के ट्रस्ट पर भी बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
The saints spoke to Yogi and found us in the trust
ganga yatra in prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
वहां से शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती से सीएम ने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सीएम योगी सतुआ बाबा के भी शिविर में भी गए। यहां सतुआ बाबा ने उन्हें एक पत्र सौंपा। कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पर सीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन उन्हें दिया। सीएम ने  स्वामी वासुदेवानंद से भी मुलाकात की। उनसे गंगा के निर्मलीकरण, गौरक्षा एवं जैविक खेती पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
The saints spoke to Yogi and found us in the trust
ganga yatra in prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
सीएम ने स्वामी वासुदेवानंद को बताया कि इधर-उधर घूमने वाले एक लाख गौवंश के पालन पोषण के लिए सरकार ने अब तक व्यवस्था कर दी है। यह योजना आगे भी चलेगी। प्रति गौवंश लालन पोषण के लिए सरकार 900 रुपये प्रतिमाह दे रही है। वासुदेवानंद के यहां मुलाकात के दौरान विहिप गौरक्षा पदाधिकारी लालमणि तिवारी भी मौजूद रहे। यहां वासुदेवानंद के प्रवक्ता ओेंकार नाथ त्रिपाठी ने सीएम को बताया कि धार्मिक एवं पौराणिक स्थल लाक्षागृह के विकास के लिए 1.99 करोड़ की जो स्वीकृति सरकार ने दी है, उसके तहत वहां व्यास द्वार बनना शुरू हो गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed