फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The process of illegal recovery did not stop at the junction

Prayagraj News: जंक्शन पर नहीं थमा अवैध वसूली का सिलसिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
The process of illegal recovery did not stop at the junction
जंक्शन पर अवैध वसूली का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी नहीं थमा। जीआरपी अफसरों के दावे हवा-हवाई साबित हुए और निजी वाहन मालिक व ई रिक्शा चालक दूसरे दिन भी जबरन वसूली का शिकार हुए। पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले युवक बेखौफ होकर निजी वाहन मालिक और ई-रिक्शा चालकों से रुपये वसूलते रहे। यह हाल तब था जबकि पुलिस और रेलवे की ओर से बकायदा पोस्ट कर जानकारी दी गई कि मामले में जीआरपी और आरपीएफ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार को स्टिंग ऑपरेशन कर इस खेल का भंडाफोड़ किया था। बताया था कि किस तरह नियम कानून को ठेंगा दिखाते हुए पार्किंग शुल्क वसूलने वाले दबंग युवक जंक्शन पर आने वाली निजी वाहन मालिकों और ई रिक्शा चालकों से क्रमशः 40 और 20 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। ड्रॉप एंड गो लेन में 15 मिनट तक नि:शुल्क व्यवस्था होने के बावजूद दबंगई के बल पर लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को इस संबंध में बात करने पर जीआरपी के अफसरों की ओर से दावा किया गया था कि वह इस मामले की जांच कराएंगे और अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। इसके बावजूद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में अवैध वसूली का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो है तीनों की

घर चलाना है साहब, लड़ाई झगड़ा तो नहीं कर सकते

अमर उजाला की टीम को बृहस्पतिवार को भी जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर तमाम ऐसे ई-रिक्शा चालक और निजी वाहन मालिक मिले, जो अवैध वसूली का शिकार हुए। ई रिक्शा चालक शेखू भी इन्हीं में से एक था। उससे पूछा गया कि क्या आज भी जंक्शन पर इंट्री के लिए पैसे लिए गए तो उसने हां में जवाब दिया। शिकायत क्यों नहीं करते, इस सवाल पर उसका कहना था कि परिवार का पेट पालना है, ऐसे में किसी से लड़ाई झगड़ा करके नहीं रह सकते। कुछ ऐसा ही जवाब ई रिक्शा चालक अनुपम विश्वास ने भी दिया। उसने कहा शिकायत करने से कोई फायदा नहीं है। उल्टा खुद को ही नुकसान उठाना पड़ेगा। शिकायत करने पर पुलिस अलग परेशान करती है। ऐसे में 20 रुपये देकर छुटकारा पाना ही सही है। ई रिक्शा चालक गुलाब ने बताया कि रुपए वसूलने वाले युवक स्थानीय और मनबढ़ प्रवृत्ति के हैं। विरोध करके आप जंक्शन के आसपास भी ई-रिक्शा नहीं चला सकते। ज्यादा कुछ करने पर वह मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं।






किसकी शह पर गुर्गे कर रहे नियम कानून से खिलवाड़
जंक्शन पर अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई ना होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि खुलेआम नियम कानून से खिलवाड़ करने का यह खेल किसकी शह पर खेला जा रहा है। कौन है जो न सिर्फ रेलवे के बनाए नियम को उसके ही परिसर में रहकर तोड़ रहा है बल्कि जीआरपी और आरपीएफ की नाक के नीचे ही अवैध वसूली जैसा आपराधिक कृत्य भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed