फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The new equation will be made from the nomination of the top

अतीक के नामांकन से बनेंगे नए समीकरण

Wed, 21 Feb 2018 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Feb 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
The new equation will be made from the nomination of the top
इलाहाबाद
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में अंतिम दिन पूर्व सांसद अतीक अहमद ने भी नामांकन कराकर सभी को हैरत में डाल दिया। दो दिन पहले तकउनके चुनाव लड़ने की कोई चर्चा नहीं थी। 24 घंटे पहले उनके नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही हलचल शुरू हुई और परचा दाखिल करते ही नए समीकरणों को लेकर सियासी हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि उनके मैदान में उतरने से मुस्लिम वोटों का गणित प्रभावित होगा।
विज्ञापन

फूलपुर से सांसद रह चुके बाहुबली अतीक अहमद अभी सपा के सदस्य ही हैं। पार्टी ने तो नागेंद्र सिंह को उतारा है लेकिन उन्होंने निर्दल नामांकन कराया है। उनके नामांकन के बाद समाजवादी पार्टी के नेता इसे भाजपा के पक्ष में वोट काटने की रणनीति बता रहे हैं।
विज्ञापन


फूलपुर से 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा पहुंचे अतीक अहमद की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। ऐसे में उनके निर्दल मैदान में आने से मुस्लिम समाज के साथ उनकेसमर्थक मतदाता चुनावी गणित को प्रभावित कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव योगेश यादव का कहना है कि अतीक भाजपा के दबाव में आकर मैदान में उतरे हैं, वह वोटकटवा की भूमिका में मैदान में आए हैं। उन्होंने कहा कि अतीक भाजपा के दबाव में आकर सांप्रदायिक ताकतों से समझौता कर रहे हैं। शहर महासचिव का कहना है कि उनके बारे में फूलपुर के मतदाता जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतीक अभी समाजवादी पार्टी में हैं, पार्टी का प्रदेश नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने अतीक के नामांकन को भाजपा की चाल बताया है। भाजपा अपनी पराजय बचाने के लिए वोट के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक अहमद ने देवरिया जेल से भरा पर्चा
देवरिया। जिला जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद ने इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में देवरिया जेल से पर्चा भरा है। वकील के माध्यम से उन्होंने पर्चा दाखिल करने की कार्रवाई पूरी की। वकील तीन सेट में पर्चा लेकर मंगलवार की सुबह ही जिला जेल पहुंचे थे। यहां जेल अधीक्षक ने कार्रवाई पूर्ण कराने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed